Saturday, March 7, 2020

कोरोना वायरस- अमृतसर में 2 लोग मिले संक्रमित,भारत में कुल मरीज की संख्या 33 हुई


कोरोना वायरस- अमृतसर में 2 लोग मिले संक्रमित,भारत में कुल मरीज की संख्या 33 हुई

अमृतसर। देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। दिल्ली, तेलांगना, जयपुर के बाद अब पंजाब के अमृतसर में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। अमृतसर में कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित दो लोग मिले हैं।
कोरोना वायरस के लिए कराए गए टेस्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। इस तरह देश में कोरोना से पीड़ित कुल मरीजों की संख्या 33 हो गई है।
इससे पहले पश्चिमी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के परिवार के सात सदस्यों समेत कुल 11 लोगों को उनके आवास पर पृथक रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उस व्यक्ति ने थाईलैंड की यात्रा की थी जिसके बाद उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस 25 वर्षीय व्यक्ति ने मलेशिया की भी यात्रा की थी।
बता दें कि चीन के इस घातक वायरस से दुनियाभर में 3,497 लोगों की मौत हो गई है जिसमें सबसे ज्यादा चीन में 3,070 मौत हुईं। इसके बाद इटली 197 और ईरान 124 मौत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर है। मौत के इस वायरस से दुनियाभर में 102,237 लोग प्रभावित हैं।

No comments:

Post a Comment